यूपी में बस का किराया महंगा, लखनऊ से कानपुर का किराया 140 रुपए

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रोडवेज बस से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में बस किराया महंगा हो गया हैं। लोगों को अब हर किलोमीटर 25 पैसे अधिक किराया देना होगा। इसको लेकर आवेदन जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों के किराए में 25 पैसे की बढ़ोतरी की हैं, जबकि साधारण बस का किराया अब 1 रुपए 30 पैसे प्रति किमी के हिसाब से लगेगा। वहीं एसी स्लीपर बसों का किराया अब 2.58 पैसे के हिसाब से देना होगा। 

बता दें की राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही साथ बढ़े हुए किराए की नई दरें भी लागू कर दी गई हैं। अब लखनऊ से कानपुर जानें में 140 रुपये का किराया लगेगा। इससे पहले 116 रुपए लगते थें। 

वहीं राजधानी लखनऊ में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों को भी अब पहले से ज्यादा किराया देना होगा। लखनऊ में ऑटो का किराया प्रति किलोमीटर 3.85 रुपए बढ़ा दिया गया हैं। अब प्रति किलोमीटर की यात्रा के लिए 6.36 रुपए की जगह पर 10.24 रुपए देना होगा।

0 comments:

Post a Comment