खबर के अनुसार धनबाद मंडल के ओबरा-सलाई व बनवां-बिल्ली स्टेशनों पर हो रहे एनआई कार्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किये हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया हैं। इसकी जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी हैं।
4 ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव?
ट्रेन नंबर 15074 : टनकपुर-सिंगरौली 08 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चोपन तक ही चलेगी।
ट्रेन नंबर 15073 : सिंगरौली-टनकपुर 09 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चोपन से ही चलेगी।
ट्रेन नंबर 15076 : टनकपुर-शक्तिनगर 07 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को चोपन तक ही चलेगी।
ट्रेन नंबर 15075 : शक्तिनगर-टनकपुर 08 फरवरी 2023 से 01 मार्च 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चोपन से ही चलेगी।

0 comments:
Post a Comment