यूपी के मऊ में वाहनों की सघन चेकिंग, 325 वाहनों का हुआ चालान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मऊ में मंगलवार को वाहनों की सघन चेकिंग की गई हैं। जिसमे 38 वाहनों को सीज किया गया हैं। जबकि यहां 325 वाहनों का चालान किया गया हैं।

खबर के अनुसार शहर के मुख्य स्थानों पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बाइक पर तीन सवारी चलने वाले लोग और बिना हेलमेट वाले लोगों का चलान किया गया। वहीं जो लोग अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाए हैं उनको रोककर चेतावनी दी गई। 

बता दें की बाइक पर तीन सवारी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, संदिग्ध वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई। ट्रैफिक नियम का अनदेखा करने वाले वाहनों पर भी एक्शन लिया गया। वाहनों पर नाम लिखवाने वालों का भी चलान किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में एक साथ शाम 5:00 बजे के बाद सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ नियम कानून का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment