अहमदाबाद और गांधीनगर में ऐसे बनाए राशन कार्ड

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में रहने वाले वैसे लोग जो आर्थिक रूप से गरीब हैं वो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से राशन कार्ड बना सकते हैं। साथ ही साथ अगले एक साल तक फ्री राशन योजना का लाभ भी उठा सकते हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात राशन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी का गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना ज़रूरी हैं। वहीं अगर आपका राशन कार्ड पहले से बना हुआ हैं तो आप परिवार के नए सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।

आपको बता दें की राशन कार्ड धारकों को हर महीने केंद्र सरकार के द्वारा पांच किलो अनाज फ्री में दिया जाता हैं। केंद्र  सरकार ने इस योजना को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया हैं। इसलिए अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप राशन कार्ड बनवा लें। 

राशन कार्ड के लिए दस्तावेज : परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, बैंक पासबुक, बिजली या पानी का बिल, , मोबाइल नंबर, पहचान पत्र आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : 

आधिकारिक वेबसाइट https://dcs-dof.gujarat.gov.in/index-eng.htm पर जाये। 

वेबसाइट के होमपेज पर E-Citizen पर क्लिक करें। 

इसके बाद useful LINK के विकल्प पर क्लिक करें। अब Application Form का ऑप्शन दिखाई देगा

अब Gujart new Ration Card का Application Form खुल जायेगा, उसे डाऊनलोड करें। 

इसके बाद आप आवेदन फॉर्म को भरें और सभी जरूरी दस्तावेज संग्लन करें।

इस भरे हुए आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी गुजरात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के विभाग में जा कर जमा कर दें।

0 comments:

Post a Comment