खबर के अनुसार गुजरात पहला राज्य हैं, जिसके सभी जिला मुख्यालयों में 5G सर्विस मिल रही है। यहां के लोग Jio Welcome Offer के तहत बिना किसी अतरिक्त रिचार्ज के 5G सर्विस का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि इसके लिए 5G स्मार्टफोन होना ज़रूरी हैं।
वहीं Jio True 5G अब देश के 236 शहरों में लाइव है। जबकि Airtel 5G देश के 98 शहरों में पहुंच चुका है। 5G की रेस में जियो एयरटेल पर भारी पड़ रहा हैं और तेजी के साथ देश के अलग-अलग शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर रहा हैं।
रिलायंस जियो की मानें तो देश के अन्य शहरों में भी बहुत जल्द जियो की 5G सर्विस लॉन्च कर दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। वहीं एयरटेल भी अपनी 5G सर्विस को कई शहरों में लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही हैं।

0 comments:
Post a Comment