यूपी के देवरिया और इटावा में पेंशन योजना के लिए करें आवेदन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया और इटावा में रहने वाले लोग पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन के द्वारा द्वारा आवेदन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सरकार के द्वारा जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना चलाई जा रही हैं।

खबर के अनुसार इस वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लोगों को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन दी जा रही हैं। पहले इस योजना के तहत 500 रुपये मिलते थें। लेकिन सरकार ने इसकी राशि में वृद्धि कर दी हैं। 

बता दें की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना ज़रूरी हैं। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए उम्र 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए। जबकि दिव्यांग पेंशन योजना के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप भी यूपी सरकार के इस पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment