यात्रीगण ध्यान दें, 9 मार्च से चलेगी धनबाद-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: होली को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे 9 मार्च से धनबाद-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने जा रहा हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार होली के मौके पर रेलवे के द्वारा सीतामढ़ी से दिल्ली जाने आने के लिए दो और सीतामढ़ी होकर धनबाद जाने आने के लिए एक ट्रेन की घोषणा हुई है। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

9 मार्च से चलेगी धनबाद-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 03317 : धनबाद-सीतामढ़ी स्टेशल ट्रेन 9 मार्च से 20 मार्च 2023 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं गुरूवार को धनबाद से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 06.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03318 : सीतामढ़ी-धनबाद स्पेशल ट्रेन 10 मार्च से 21 मार्च 2023 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को सीतामढ़ी से 09.30 बजे खुलकर उसी दिन 21.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की यह ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, लहेरियासराय, बछवाड़ा, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, बराकर स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment