Women's T20 World Cup: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

Women's T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर भी बड़ी जीत हासिल किया हैं।

खबर के अनुसार बुधवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाये। जिसके जबाव में टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच को जीत लिया। 

आपको बता दें की भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं। हालांकि ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर हैं। जबकि टीम इंडिया ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से स्टेफनी टेलर (42 रन) और शेमैन कैंपबेल (30 रन) बनाये। वहीं भारत की ओर से ऋचा घोष ने 44 रन की पारी खेली और हरमनप्रीत कौर ने 33 रन की पारी खेली। वहीं इस मैच में चार ओवर में 15 रन देकर तीन सफलता हासिल करने वाले दीप्ति शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

0 comments:

Post a Comment