यूपी के श्रावस्ती एयरपोर्ट से जल्द उड़ेगे विमान, 95% काम पूरा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के श्रावस्ती एयरपोर्ट से जल्द ही विमान का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। इस एयरपोर्ट के चालू होने से पूर्वांचल के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

खबर के अनुसार श्रावस्ती एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। जल्द से जल्द एयरपोर्ट का निर्माण कार्य सौ प्रतिशत पूरा कर लिया जायेगा और जल्द ही लोकार्पण की तिथि भी घोषित की जा सकती है। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

बता दें की श्रावस्ती एयरपोर्ट से विमान संचालन को लेकर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। साथ ही साथ सभी विभागों से एनओसी भी ले लिया गया हैं। एयरपोर्ट पर कैमरे भी लगा दिए गए हैं। साथ ही लैगेज चेक करने के लिए मशीन भी लगाया गया हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रावस्ती एयरपोर्ट से 19 सीटर वाले विमान संचालन के लिए लाइसेंस को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। जैसे ही लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद श्रावस्ती एयरपोर्ट से लोगों के लिए विमान का संचालन शुरू हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment