खबर के अनुसार कानपुर शहर में बिल्लियों के लगातार काटने की घटना सामने आ रही हैं। जिससे शहर में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने वाले लोगों के ग्राफ में तेजी देखने को मिली हैं। बिल्लयों के इस हिंसक व्यवहार से डॉक्टर भी चौक गए हैं।
आपको बता दें की जनवरी महीने में बिल्लियों ने कानपुर शहर के 132 लोगों को जख्मी किया था। जिसके कारण कई लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन की चार डोज देनी पड़ी थी। इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने बिल्लियों से दूरी बनाने के निर्देश जारी किये हैं।
एआरवी सेंटर उर्सला के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया हैं की पालतू और जगह-जगह घूम रही बिल्लियां हिंसक व्यवहार कर रही हैं। जनवरी महीने में एआरवी सेंटर उर्सला में 42 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने आगे थें। वहीं शहर के हर एआरवी सेंटर पर प्रतिदिन लोग बिल्लियों द्वारा काटने की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment