मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

न्यूज डेस्क: रेलवे के द्वारा देश के अलग-अलग रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी कर ली हैं। 

खबर के अनुसार 10 फरवरी को पीएम मोदी के द्वारा दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटक किया जायेगा। इसके बाद इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश और टाइमटेबल जारी कर दिया गया हैं। 

आपको बता दें की वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक और सबसे तेज ट्रेन हैं। मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन किया जायेगा। यह ट्रेन मुंबई से बुधवार को नहीं चलेगी। जबकि सोलापुर से गुरुवार को नहीं चलेगी।

इस ट्रेन का टाइमटेबल। 

सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन सोलापुर स्टेशन से दोपहर 6:50 बजे मुंबई के लिए खुलेगी और सुबह 9 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन शाम 4.10 बजे मुंबई से ट्रेन खुल जाएगी और शाम 7.30 बजे पुणे स्टेशन पहुंच जाएगी। इसके बाद रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment