यूपी के लखनऊ और सुल्तानपुर में मिले कोरोना के नए मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। जिसमे एक मामले लखनऊ से हैं। जबकि एक नए  मामले सुल्तानपुर में मिले हैं। 

खबर के अनुसार लखनऊ में 24 घंटे में 317 सैंपल की कोरोना जांच की गई, इसमें एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हो गई हैं। वहीं सोमवार को प्रदेश में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिले थें। 

आपको बता दें की इस समय उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और महाराजगंज में सबसे ज्यादा कोरोना के 2-2 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। जबकि राजधानी लखनऊ में कोरोना के सिर्फ एक एक्टिव मरीज हैं। वहीं वाराणसी में भी एक एक्टिव मरीज हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं। लेकिन फिर भी 18 साल से ज्यादा उम्र के वैसे लोग जिन्होंने अब तक बूस्टर डोज नही ली हैं वे बिना किसी देरी के तीसरी डोज लगवा लें। ताकि कोरोना को खत्म किया जा सकें।

इन जिलों में एक्टिव मरीज। 

गौतमबुद्ध नगर में 2 एक्टिव केस हैं।

महाराजगंज में 2 एक्टिव मरीज हैं।

अमरोहा, संभल, बलरामपुर, बिजनौर 1 - 1 एक्टिव केस हैं।

लखनऊ, जालौन, मिर्जापुर, रायबरेली, वाराणसी में 1 - 1 एक्टिव केस हैं।

0 comments:

Post a Comment