यूपी के 15 शहरों में JIO की 5G सर्विस, गोरखपुर में भी लॉन्च

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के 15 शहरों में JIO की 5G सर्विस शुरू हो गई हैं। मंगलवार को रिलायंस जियो के द्वारा गोरखपुर में भी 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया गया हैं। 

बता दें की इससे पहले यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, नोएडा, वाराणसी, मथुरा, कानपूर, प्रयागराज, झांसी, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर में जियो की 5G सर्विस को उपलब्ध कराया गया था। अब इस लिस्ट में गोरखपुर भी शामिल हो गया हैं।

खबर के अनुसार रिलायंस जियो धीरे-धीरे देश के सभी छोटे-बढ़े शहरों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर रहा हैं। इन सभी शहरों में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जा रहा हैं। इस ऑफर के तहत उपभोक्ता को 5G सर्विस उपलब्ध कराया जा रहा हैं। 

बता दें की जियो वेलकम ऑफर के तहत जियो उपभोक्ता को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 1Gbps+ की तेज रफ्तार से मुफ्त इंटरनेट का लाभ दिया जा रहा हैं। इसको लेकर रिलायंस जियो के द्वारा उपभोक्ता के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment