खबर के अनुसार अगर आपके पास वैध पासपोर्ट है तो ही आप किसी दूसरे देश की यात्रा कर सकते है। इसलिए अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से पासपोर्ट के लिए फटाफट आवेदन कर दें।
बता दें की वर्तमान में सरकार द्वारा पासपोर्ट से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिर्फ 10 से 15 दिनों में आपके दस्तावेजों की जांच और दूसरी जरुरी फॉर्मलिटीज पूरी करने के बाद पासपोर्ट जारी कर दिया जायेगा।
अहमदाबाद और सूरत में घर बैठे बनाये पासपोर्ट?
पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल passportindia.gov.in पर जाये।
इस वेबसाइट पर पहले Register करें। इसके बाद लॉगिन करें।
अब Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport लिंक पर क्लिक दें।
आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर सब्मिट करें।
अब सभी मांगी गयी जानकारी भरकर Pay and Schedule पर क्लिक करना करें।
इसके बाद अपनी सुविधानुसार पासपोर्ट ऑफिस जाने की तारीख सेलेक्ट करे और ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भी जमा करें।
अब नए पेज पर Print Application Receipt पर क्लिक करके और एप्लीकेशन की रसीद को डाउनलोड कर दे।
इसके बाद जिस दिन पासपोर्ट ऑफिस जाने की तारीख सेलेक्ट किये हैं। उस दिन आपको अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों को लेकर पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा और उसे वेरिफाई कराना होगा।

0 comments:
Post a Comment