Holi Special Train: दिल्ली से पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: होली के मौके पर अगर आप बिहार जानें की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने दो, छह एवं नौ मार्च को नई दिल्ली से दरभंगा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। जबकि चार एवं छह मार्च को दिल्ली से पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई हैं। आप चाहें तो इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं। 

आपको बता दें की होली के मौके पर भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक करें और ऑनलाइन के द्वारा फटाफट टिकट बुक करें। 

दिल्ली से पटना और दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 04068/04067 : नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दो, छह एवं नौ मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे चलेगी और अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन तीन, सात एवं 10 मार्च को दरभंगा से 18.00 बजे चलेगी और अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04066/04065 : दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चार एवं छह मार्च को दिल्ली से 23.00 बजे चलेगी और अगले दिन 16.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पांच एवं सात मार्च को पटना से 17.45 बजे चलेगी और अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment