ऐसी मान्यता हैं की तुलसी के पौधें में मां लक्ष्मी के साथ साक्षात सर्वदेवमय जगन्नाथ भगवान विष्णु रहते हैं। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाने से भगवान की कृपा बनी रहती हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।
यहां लगाए तुलसी का पौधा : वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को अपने घर के उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाली कही जाती हैं और इससे घर में खुशहाली के द्वार खोलती है।
तुलसी की पूजा कैसे करें : आप सूर्य निकलने के बाद प्रात:काल उठकर स्नान करें। इसके बाद सबसे पहले तुसली के पौधे को जल अर्पित करें। इसके बाद सच्चे मन और सच्ची श्रद्धा के साथ तुलसी पर फल-फूल चढ़ाएं और सिंदूर लगाए।

0 comments:
Post a Comment