UP : झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द

UP News : उत्तर प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार झांसी से कानपुर सेंट्रल के बीच दोहरीकरण का काम किया जायेगा। जिसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया हैं। वहीं कई ट्रेनों को परिवर्तन मार्ग से चलाने का भी फैसला किया गया हैं। 

अगर आप इस रूट से सफर करने वाले हैं तो आप घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें ताकि यात्रा के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े।

झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द?

ट्रेन नंबर 11109 : वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-लखनऊ इंटरसिटी 21 को कैंसिल रहेगी। 

ट्रेन नंबर 01823 : वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ 12 से 21 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 01824 : लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई 12 से 21 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 01813 /01814 : वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल 12 से 21 फरवरी तक उरई-कानपुर सेंट्रल-उरई के बीच रद्द रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment