खबर के अनुसार लखनऊ समेत पूरे यूपी में अवैध कब्जा करने वालों पर सरकार के द्वारा सख्त एक्शन लिया जायेगा। इसके लिए सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी ताकि रिंग रोड और बाईपास के आस-पास कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा ना कर पाए।
बता दें की उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जा को रोकने के लिए पांच-पांच सौ मीटर के दायरे की सैटेलाइट से तस्वीरें लेने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इन इलाकों में अगर अवैध निर्माण हुआ तो जिम्मेदार अफसरों, इंजीनियरों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इस समय उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आउटर रिंग रोड और बाईपास का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन इलाकों के आसपास अवैध निर्माण भी हो सकता हैं। इसी को देखते हुए सरकार अभी ये अलर्ट पर हैं ताकि इन इलाकों में किसी तरह के अवैध निर्माण को होने से रोका जा सके।

0 comments:
Post a Comment