पटना, दरभंगा, नालंदा समेत 13 जिलों में होगी पानी की मैपिंग

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पानी की समस्या को दूर करने के लिए राज्य के सभी जिलों में पानी की मैपिंग की जाएगी। पहले चरण में पटना, दरभंगा, नालंदा समेत 13 जिलों में पानी की मैपिंग होगी। 

खबर के अनुसार बारिश के समय बिहार के कई जिलों में बाढ़ की समस्या रहती हैं। वहीं गर्मी के समय कई जिलों में सूखा रहता हैं जिससे पेजल का संकट उत्पन हो जाता हैं। वहीं कई जिलों में किसानों को सिंचाई करने के लिए पानी नहीं मिल पाता हैं। 

बता दें की राज्य में पानी की स्थिति में सुधार करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से पानी की मैपिंग की जाएगी। मैपिंग होने के बाद प्रदेश के लोगों को खेत की सिंचाई और पीने के पानी की समस्या से निजात मिल जायेगा।

पानी मैपिंग के दौरान बिहार के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बोरिंग की गिनती होगी। उस क्षेत्र में हरियाली और पानी के संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों की भी जांच होगी। डीएम की निगरानी में सर्वे का काम मार्च से शुरू होगा और जून तक रिपोर्ट तैयार किया जायेगा। 

इन जिलों में होगी पानी की मैपिंग। 

पटना, दरभंगा, नालंदा, गया, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, जमुई, लखीसराय।

0 comments:

Post a Comment