महाशिवरात्रि : जानें पटना-पूर्णिया सहित बिहार में शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: बिहार में इस साल 19 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन लोग धूम-धाम से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा आराधना करेंगे। इसको लेकर पटना-पूर्णिया समेत कई जिलों के शिव मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई हैं।

पटना के ज्योतिष की मानें तो महाशिवरात्रि के चतुर्दशी तिथि का आरंभ 18 फरवरी को रात 8 बजकर 3 मिनट पर होगा और इसका अंत 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। क्यों की महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है।

इस दिन शिवजी की बिल्वपत्र, भांग, फल, फूल, धतूरा, पंचमेवा चंदन लगाकर पूजा अर्चना करना चाहिए। साथ ही साथ भगवान शिव को सच्चे मन से जल अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं। 

महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त : कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 पर शुरू हो रही है और अगले दिन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 18 फरवरी शाम 6:21 से 9:31 के बीच प्रथम प्रहर में करना शुभ रहेगा।

0 comments:

Post a Comment