खबर के अनुसार कानपुर विकास प्राधिकरण न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए कानपुर के सिंहपुर कछार, गंगपुर चकबंदा, हिंदुपुर, संभरपुर, बैरी अकबरपुर कछार गांव को शामिल किया हैं। इसलिए इन गांवों की जमीन बिक्री पर रोक लगाई गई हैं।
बता दें की होली के बाद न्यू कानपुर सिटी परियोजना की लॉन्चिंग की जाएगी और यहां न्यू कानपुर सिटी बनाया जायेगा। इसलिए केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य ने एआईजी स्टांप को पत्र लिखकर इन 5 गांवों में जमीन खरीद बिक्री पर रोक लगाने को कहा हैं और जमीन की रजिस्ट्री न करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए खाली पड़ी जमीन पर लगातार अभियान चलाकर कब्जामुक्त करा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर विकास प्राधिकरण 153.31 हेक्टेअर में न्यू कानपुर सिटी योजना लॉन्च करेगी।

0 comments:
Post a Comment