यूपी के गोरखपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को पांच अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया हैं। करीब एक महीने बाद फिर से गोरखपुर में अवैध निर्माण कार्य पर जीडीए का बुलडोजर गरजा हैं। 

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर अधिकारियों और पुलिस की टीम ने साथ मिलकर रामनगर करजहां स्थित 10 एकड़ में विकसित आयुष रेजीडेंसी और दो एकड़ में अभय गुप्ता द्वारा विकसित की गई गोरखपुर इंफ्रा सिटी पर बुलडोजर चलाया हैं।

वहीं मोतीराम अड्डा में कमलेश गुप्ता द्वारा एक एकड़ में बनाई जा रही कालोनी। वहीं जंगल रामलखना खोराबार में अनिल मौर्या द्वारा दो एकड़ में की जा रही प्लॉटिंग और जंगल चौरी रामगढ़ में ज्ञान गुप्ता द्वारा दो एकड़ में की जा रही प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया हैं।

खबर के अनुसार गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने जिले में चल रहे कई अवैध निर्माण कार्य को चिन्हित किया हैं। जीडीए ने 26 अवैध प्लाटिंग चिन्हित की है जिसमें से आठ पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। गुरुवार को भी कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा।

0 comments:

Post a Comment