खबर के अनुसार आगरा में सरसों तेल के थोक दाम 122 रुपये किलो हैं। लेकिन रिटेल दूकानदार इसकी बिक्री 128 रुपये में कर रहे हैं। वहीं ब्रांडेंड कंपनियों के एक किलो तेल 145 से 155 रुपये के आस-पास मिल रहा हैं। जबकि एक महीना पहले इसकी कीमत 160 के पास थी।
वहीं पीली सरसों के तेल अभी भी 190 रुपये किलो मिल रहा हैं। तेल कारोबारी बताते हैं की बाजार में सरसों तेल भरपूर मात्रा में आ रहे हैं। जिससे सरसों तेल की कीमतों में और भी कमी होने का अनुमान हैं। आने वाले दिनों में इसके दाम और कम होंगे।
आपको बता दें की मार्च महीने में होली का त्यौहार मनाया जायेगा। होली के मौके पर सरसों तेल की मांग भी बढ़ जाती हैं। इसके दाम में गिरावट होने से टिन के खरीदार सक्रिय हो चुके हैं। बहुत से लोग खुदरा तेल की जगह पर टिन खरीद रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment