खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ई – साथी पोर्टल बनाया हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दे सकता हैं। वहीं इसी पोर्टल से अपना प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
सरकार द्वारा की गई इस नई व्यवस्था से लोगों को जाति प्रमाणपत्र के लिए भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ रही हैं। लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। इससे समय की बचत हो रही हैं।
ऐसे करें आवेदन : जाति प्रमाणपत्र के लिए ई – साथी की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in पर जाये और रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करें और जाति प्रमाणपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा, उसे भरकर सब्मिट कर दें।

0 comments:
Post a Comment