Mumbai : कोल्हापुर से पुणे और सतारा जाने वाली ट्रेनें कैंसिल

Mumbai : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने कोल्हापुर से पुणे और सतारा जाने वाली ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा सूचना भी जारी कर दिया गया हैं ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़े। 

खबर के अनुसार रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते रेलवे ने 2 मार्च तक कई एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को भी रद्द कर दिया हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती हैं। हालांकि कोल्हापुर से पुणे और सतारा के बीच बस से सफर कर सकते हैं। 

बता दें की रेलवे के द्वारा सतारा और कोरेगांव के बीच रेल लाइन पर दोहरीकरण का काम किया जा रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को कैंसिल किया हैं। इसलिए रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। 

अगर आप इस रूट से सफर करते हैं तो आप घर से निकलने से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। राजर्षि शाहू महाराज टर्मिनस के स्टेशन प्रबंधक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं। जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को अपने शेड्यूल के मुताबिक चलाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment