यूपी के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहाँपुर में आज से मिलेगा फ्री राशन

न्यूज डेस्क: यूपी के बरेली मंडल में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज से बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहाँपुर में फ्री राशन का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार उपायुक्त खाद्य बरेली मंडल राजन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया है की 8 फरवरी से 15 फरवरी तक बरेली मंडल के समस्त जनपदों मे जनवरी महीने के राशन का निशुल्क वितरण होगा। राशनकार्ड धारण राशन की दूकान से राशन ले सकते हैं। 

आपको बता दें की बदायूं एवं बरेली में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 14 किलोग्राम गेहूं, 20 किलोग्राम चावल और 1 किलोग्राम बाजरा मिलेगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 2 किलोग्राम गेहूं, 2 किलोग्राम चावल एवं एक किलोग्राम बाजरा दिया जायेगा। 

वहीं बरेली मंडल के पीलीभीत एवं शाहजहांपुर जनपद में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल दिया जायेगा। जबकि गृहस्थी कार्ड धारकों को 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल का निशुल्क वितरण किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment