Patna : बिहार में 2.25 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती

Patna : बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सातवें चरण के दौरान 2.25 लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के सरकारी स्कूलों में करीब सवा दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जायेगा। सातवें चरण की भर्ती प्रक्रिया के दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षक और लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जायेगी। 

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा है कि सातवें चरण में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जायेगा। नई नियमावली के तहत राज्य में शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की नई नियमावली के तहत सातवें चरण में शिक्षकों के चयन की अनुशंसा एक प्राधिकृत आयोग के द्वारा किया जायेगा। अभी तक बिहार में शिक्षकों के चयन की अनुशंसा नियोजन इकाईयों के द्वारा अलग-अलग किया जाता था। शिक्षा मंत्री ने कहा है की जल्द नियोजन नियमावली जारी होगी।

0 comments:

Post a Comment