Women's T20 World Cup 2023: भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप 2023 का आयोजन साऊथ अफ्रीका में होने जा रहा हैं। जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 10 फरवरी को खेला जायेगा। 

वहीं भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला शाम 6.30 बजे केप टाउन में खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक कर रहे हैं।

आपको बता दें की हरमनप्रीत कौर की कप्तान वाली भारतीय महीना टीम विश्व विजेता बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इस टीम में स्मृति मंधाना  समेत कई ऐसे शानदार क्रिकेटर हैं जो भारत को इस बार चैंपियन बना सकती हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की महिला टीम:  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम : बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​डायना बेग, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर) और तुबा हसन। 

0 comments:

Post a Comment