दिवाली : मुंबई, पुणे, अहमदाबाद से पटना का किराया 20 हजार के पार

न्यूज डेस्क: दिवाली के मौके पर अगर आप घर जानें की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई, पुणे, अहमदाबाद से पटना का विमान किराया 20 हजार के पार चला गया हैं। इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 

खबर के अनुसार इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली का त्यौहार मनाया जायेगा। लोग इस त्यौहार को मनाने के लिए अपने घर जा रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों की सभी सीटें फूल हो गई हैं। वहीं विमान का किराया आसमान छूने लगा हैं।

बता दें की 10 नवंबर को मुंबई से पटना का किराया इंडिगो एयरलाइन्स 24137 रुपया ले रहा हैं। जबकि अहमदाबाद से पटना का किराया भी 19 हजार के पार हैं। वहीं हाल बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई से भी हैं। इस रूट्स पर विमान का किराया तेजी से बढ़ रहा हैं। 

मुंबई, पुणे, अहमदाबाद से पटना का किराया 20 हजार के पार?

मुंबई से पटना का किराया 10 नवंबर को 24137 रुपया, समय 2 घंटा 20 मिनट।

पुणे से पटना का किराया 10 नवंबर को  20118 रुपया एक स्टॉपेज के साथ।

अहमदाबाद से पटना का किराया 10 नवंबर को 19064 रुपया, समय 2 घंटा।

0 comments:

Post a Comment