खबर के अनुसार लुधियाना के पक्खोवाल रोड, फरीके और साथ लगते इलाकों में कई जगहों पर अवैध कॉलनियों का निर्माण किया जा रहा हैं। इसके निर्माण के लिए न तो गोलाडा से मंजूरी ली गई थी और न ही कालोनियों को मंजूर करवाया गया था।
आपको बता दें की अब ग्लाडा ने यहां पर बनी सड़कों तथा बिल्डिगों को तोड़ दिया हैं। जो निर्माण अवैध था उसे हटाया गया हैं। ग्लाडा के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया हैं। आने वाले दिनों में और अवैध कॉलनियों पर कार्रवाई की जा सकती हैं।
दरअसल लुधियाना के कई इलाकों में कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण कार्य कर लिया हैं, जो क़ानूनी रूप से सही नहीं हैं। अब ऐसी कॉलनियों को चिन्हित कर उसपर बुलडोजर चलाया जा रहा हैं। साथ ही साथ अवैध निर्माण कार्य को हटाया जा रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment