बिहार के बक्सर में बन रहा देश का पहला साइलो गोदाम

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में अनाज के भंडारण के लिए देश का पहला साइलो गोदाम बनाया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस गोदाम का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया हैं। मार्च 2024 तक इस गोदाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। 

खबर के अनुसार 33 करोड़ की लागत से 11 एकड़ में बक्सर के इटाढी में इसका निर्माण कार्य चल रहा हैं। इस गोदाम का निर्माण आधुनिक तकनीक की मदद से किया जा रहा हैं। यह गोदाम अनाज का बड़ी मात्रा में भंडारण करेगा, इससे बिहार के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी फायदा होगा।

बता दें की इस गोदाम में चावल रखने की क्षमता 12500 मैट्रिक टन की होगी। जबकि इसमें 37500 मिट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया जा सकेगा। इस गोदाम में रखा गया अनाज वर्षों बाद भी खराब नहीं होगा और यहां पूरी तरह से सुरखित रहेगा। 

इस अत्याधुनिक साइलो गोदाम में रेलवे साइडिंग के जरिए बड़ी मात्रा में अनाज की लोडिंग, अनलोडिंग की जा सकेगी। वहीं वाहनों से भी अनाज की ढुलाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस गोदाम के निर्माण से बक्सर जिले के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

0 comments:

Post a Comment