ये है दुनिया के 5 सबसे ताकतवर युद्धपोत, जानिए?
1 .सेजोंग द ग्रेट-क्लास : दक्षिण कोरिया का सेजोंग द ग्रेट-क्लास दुनिया का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत हैं। इसकी मदद से समुद्र, जमीन और हवा में हमला किया जा सकता हैं। यह युद्धपोत एक समय में 100 से अधिक लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता हैं। इसपर 128 मिसाइलें भी तैनात की जा सकती हैं।
2 .अर्ले बर्क क्लास : अमेरिका का अर्ले बर्क क्लास दुनिया का सबसे ताकतवर युद्धपोत में दूसरे नंबर पर हैं। इस युद्धपोत पर सी स्पैरो, टॉमहॉक और एएसआरओसी एंटी सबमरीन मिसाइलें तैनात हैं। यह समुद्र, जमीन और हवा में हमला कर सकता हैं।
3 .टाइप 052D क्लास : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन का टाइप 052D क्लास युद्धपोत हैं। इस युद्धपोत पर 10 लांचर को तैनात किया गया है। चीन का दावा है कि यह युद्धपोत मैक-4 की गति से आने वाली एंटी शिप मिसाइलों को रोक सकता है।
4 .कोलकाता क्लास : दुनिया के ताकतवर युद्धपोत में भारत के कोलकाता क्लास के युद्धपोत चौथे नंबर पर हैं। यह युद्धपोत स्वदेशी, रूसी और पश्चिमी सेंसर, उपकरण और हथियारों के मिश्रण से लैस हैं। इसपर ब्रह्मोस परमाणु सक्षम सुपरसोनिक मिसाइल तैनात हैं।
5 .एटागो क्लास: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर जापान के एटागो क्लास युद्धपोत हैं। इसमें तैनात हथियार, सेंसर और फायर कंट्रोल सिस्टम अमेरिकी और जापानी तकनीक का मिश्रण हैं। ये युद्धपोत बैलिस्टिक मिसाइलों समेत अन्य कई तरह के खतरों को नामक कर सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment