अहमदाबाद : गुजरात में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने राज्य में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की उत्तरी गुजरात, दक्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे इन जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

बता दें की रविवार को अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं गांधीनगर शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। 

मौसम विभाग ने कहा है की मौसम में अचानक से परिवर्तन होंगे, जिससे की कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इससे  शहर के तापमान में गिरावट आएगी। अहमदाबाद में भी रात के समय ठंड महसूस होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment