इस उम्र में बंद हो जाता है लिंग का बढ़ना, पुरुष जान लें

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से पुरुष अपने लिंग को लेकर परेशान रहते हैं। कुछ पुरुष लिंग के साइज को बढ़ाने के लिए कई चीजों का इतेमाल करते हैं। लेकिन शरीर के लंबाई की तरह लिंग की लंबाई भी एक उम्र में बढ़ना बंद हो जाती हैं।

इस उम्र में बंद हो जाता है लिंग का बढ़ना, पुरुष जान लें?

क्या कहता हैं रिसर्च : मेडिकल साइंस के शोधकर्ताओं के द्वारा किये गए एक शोध में ये बात निकल कर सामने आई हैं की औसतन पुरुषों में 16 से 21 वर्ष की आयु के बाद लिंग का बढ़ना बंद हो जाता हैं। और इस दौरान लिंग अपना पूरा आकर ले लेता हैं। 

शोधकर्ताओं की मानें तो लिंग का विकास यौवन के दौरान शुरू होता है। पुरुषों में यौवन आमतौर पर 9 से 14 वर्ष की आयु के बीच शुरू हो जाता हैं। यौवन के दौरान टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है, जिसके कारण कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं। 

बता दें की अंडकोष का बढ़ना यौवन का पहला संकेत होता है। अंडकोष की वृद्धि शुरू होने के लगभग एक साल बाद लिंग का बढ़ना शुरू होता है। इसमें पहले लिंग की लंबाई बढ़ती हैं, फिर चौड़ाई बढ़ती हैं और आमतौर पर 18-21 वर्ष की आयु के बीच इसका बढ़ता रूक जाता हैं। इसलिए पुरुषों को इसकी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो ज्यादा परेशान न रहें।

0 comments:

Post a Comment