बिहार जमीन सर्वे को लेकर आ रही 5 नई जानकारी

पूर्णिया : बिहार में चल रहे जमीन सर्वे को लेकर 5 बड़ी जानकारी सामने आई हैं। अधिकारियों ने जमीन रैयत को जमीन सर्वे से संबंधित कई बातें बताई हैं, ताकि लोगों को जमीन सर्वे कराने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना न पड़ें। 

बिहार जमीन सर्वे को लेकर आ रही 5 नई जानकारी। 

1 .अधिकारियों ने कहा है की आप सभी जमीन रैयत अपने अपने राजस्व मौजा के सर्वे अमीन को अपनी जमीन का कागजात भर कर जमा कर दें। 

2 .अधिकारियों ने कहा है की सर्वे अमीन समय पर आपके जमीन से अध्ययन करेंगे और आपके प्लांट पर पहुंचकर सर्वे कार्य को पूर्ण करेगे।

3 .जमीन रैयत के पास जमीन का कागजात है और किसी तरह का कोई विवाद नही तो उसे किसी भी प्रकार कि परेशानी नही होगी। 

4 .अधिकारियों ने कहा है की अगर किसी कारण जमीन की दाखिल-खारिज नही करा पाए हैं तो खरीद के कागजात के साथ फार्म भर सर्वे अमीन को जमा कर दें।

5 .भूदान में दिए गए जमीन एवं लालकार्ड की जमीन अगर बिक्री की गयी है तो उस जमीन का सर्वे नये खरीदार के नाम से नही होगा।

0 comments:

Post a Comment