खबर के अनुसार योगी सरकार ने मिर्जापुर के 570 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना का खाका तैयार किया हैं। इस गांवों में शहरों वाली हर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए सरकार के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
यूपी के 570 गांव बनेंगे 'मॉडल विलेज', मिलेगी शहर जैसी सुविधा
1 .यूपी के मॉडल विलेज में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा के लिए ग्रामीणों से एक रुपये प्रतिदिन का शुल्क लिया जाएगा
2 .इन गांवों में सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। सड़कों को चकाचक और क्लीन रखा जायेगा।
3 .इन गांव में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
4 .ई-रिक्शा के जरिए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र किया जाएगा, जिसे बाद में आरआरसी सेंटर पर लाकर सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग किया जाएगा।
5 .इस परियोजना से ग्रामीण जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। यह ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
.png)
0 comments:
Post a Comment