बिहार के इन 3 जिलों में लगेगी 'फैक्ट्री', आदेश जारी
1 .बिहार के बक्सर में जेके सीमेंट के प्लांट को प्रथम चरण की मंजूरी दी गई है। आपको बता दें की इस सीमेंट फैक्ट्री की क्षमता 9090 एमटीपीडी होगी। बक्सर के मेहमेदरा डुमरांव, ब्रह्मपुर में स्थापित होने वाले प्लांट पर कंपनी 392.41 करोड़ रुपये क निवेश करेगी।
2 .बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट स्थित चीनी मिल एसजेपीबी हथुआ शुगर एंड बायो रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड अपनी एक और नई इकाई लगा रही हैं। इस पर मिल प्रबंधन ने 1152 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस चीनी मिल की क्षमता 2500 एमएलडी होगी।
3 .बिहार के नालंदा के पटेल एग्री इंडस्ट्रिज प्राइवेट लिमिटेड ने बायो फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए दो अतिरिक्त इकाई लगाने का निर्णय लिया है। इन दोनों को मिलाकर 240 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन दोनों को बिहार बायो फ्यूल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2023 का लाभ भी मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment