इन पदों पर होगी भर्ती:
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक विद्युत अभियंता (सामान्य) के 30, सहायक कार्यकारी अभियंता (जीटीओ) के 21, सहायक अभियंता (सिविल) के 07, लेखा अधिकारी के 10, राजस्व अधिकारी के 02, सहायक आईटी प्रबंधक के 27, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (सामान्य) के 109 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावे जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जीटीओ) के 89, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 16, सहायक विधि अधिकारी के 06, सहायक के 10, पत्राचार क्लर्क के 150, स्टोर सहायक के 38 और जूनियर अकाउंट क्लर्क के 38 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.bsphcl.co.in/ पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि:
इच्छुक उम्मीदवार बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के इन पदों पार 15 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर से शुरू हो चूका हैं।

0 comments:
Post a Comment