खबर के अनुसार बिहार की नीतीश सरकार ने छठ्ठ पूजा के मौके पर खरना के दिन स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया हैं। इस बार बिहार में छठ पूजा की 6 से 9 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं।
बता दें की बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सूबे में नीतीश कुमार की सरकार है जो किसी के साथ गलत नहीं होने देगी और शिक्षक संघ की जो मांग है सरकार उस पर विचार कर छुट्टियों की की घोषणा करेगी।
वहीं, शिक्षा मंत्री के सुबह मीडिया के सामने जानकारी देने के बाद बिहार सरकार ने शाम को ही छठ पूजा की छुट्टी का नया आदेश जारी कर दिया। जिस आदेश में कहा गया है की बिहार में 6 से 9 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment