खबर के अनुसार यूपी के इस नए एयरपोर्ट के पास घर बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से एक बड़ी योजना की घोषणा की गई हैं। इस योजना के तहत प्राधिकरण ने सेक्टर 24 ए में 451 आवासीय प्लॉट की योजना लॉन्च की है।
बता दें की इस योजन में 120 वर्ग मीटर के 1,000 प्लॉट मौजूद हैं। जबकि 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट, 250 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट और 260 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट मौजूद हैं। वहीं इसमें किसानों के लिए 79 प्लॉट आरक्षित भी किये गए हैं।
यदि आप इस प्लॉट को खरीदना चाहते हैं तो आप यमुना विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जा कर जमीन की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से लांच की गई इस योजना की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक है। वहीं, इस योजना का ड्रॉ 27 दिसंबर को निकाला जाएगा।

0 comments:
Post a Comment