खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए 'ज़ीरो पॉवर्टी स्कीम' नाम का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, प्रदेश के हर गांव में पात्र परिवारों को चिह्नित किया जा रहा हैं, ताकि गरीब लोगों को कई तरह की मदद उपलब्ध कराई जा सके।
यूपी के गांव-गांव में विशेष अभियान, 6 काम शुरू!
1 .सीएम योगी के आदेश पर हर ग्राम पंचायत से 10-15 अति गरीब परिवारों को चिह्नित किया जा रहा हैं।
2 .यूपी सरकार के द्वारा इन गरीब परिवारों को रोटी, कपड़ा, और मकान आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
3 .इन परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और मेडिकल सुविधा दी जाएगी। साथ ही साथ इन्हे छात्रवृत्ति भी दिया जायेगा।
4 .इन परिवारों की आय सुनिश्चित करने के लिए प्रबंध किए जाएंगे। हर परिवार की आइडी बनाकर उनको सरकारी योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा.
5 .सीएम योगी के आदेश के बाद प्रदेश के गरीब लोगों को राशन कार्ड दिया जायेगा, पात्र को पेंशन स्किम से जोड़ा जायेगा। आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे।
6 .इस काम के लिए पंचायतराज विभाग के साथ समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम विकास विभाग, और खाद्य एवं रसद समेत कई विभागों को भी शामिल किया गया है
.png)
0 comments:
Post a Comment