मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने हाल ही में ये खुलासा किया हैं की भारत की अग्नि-VI मिसाइल 2027 तक परिचालन में आ सकती है। इस मिसाइल के आने से भारत की परमाणु और वैश्विक सामरिक क्षमता बढ़ेगी और वह दुनिया की महाशक्तियों में शामिल हो जाएगा।
बता दें की अग्नि-VI की मारक क्षमता 3 टन के परमाणु पेलोड के साथ 9,000 किलोमीटर से 12,000 किलोमीटर के बीच होने की उम्मीद है। वहीं, हल्के 1.5 टन के पेलोड के साथ इसकी मारक क्षमता 14,000 किलोमीटर से 16,000 किलोमीटर के बीच हो सकती हैं।
हालांकि, भारत सरकार के द्वारा इस मिसाइल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। लेकिन दुनिया के कई देशों में भारत की इस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की चर्चा की जा रही हैं। यह मिसाइल पूरी धरती को कवर कर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment