बिहार में अब इस 'जमीन' को कब्जे में लेगी सरकार

पटना: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार बेतिया राज की लगभग 7960 करोड़ रुपये की जमीन को अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। जल्द ही सरकार इस जमीन को अपने कब्जे में ले सकती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जमीन को कब्जे में लेने के लिए बिहार सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में विधेयक लाएगी और इस जमीन को अपने कब्जे में लेगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी भी शुरू की जा चुकी हैं। जल्द ही इसपर फैसला होगा। 

आपको बता दें की बिहार सरकार राज्य की सबसे बड़ी जमींदारी में शामिल रहे बेतिया राज की संपत्ति से संबंधित लगभग 7,960 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि अपने कब्जे में लेने पर विचार कर रही है। इसको लेकर बिहार विधानसभा में बिल लाया जायेगा।

दरअसल बिहार विधानसभा में विधेयक पारित हो जाने के बाद, पूरी संपत्ति राज्य के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के पास आ जाएगी। वहीं, इस जमीन पर मौजूद अवैध कब्जे को भी हटाया जायेगा। क्यों की बेतिया राज की बहुत सारी जमीन पर अवैध कब्जा हैं।

0 comments:

Post a Comment