बिहार की हवा हुई जहरीली, सांस लेना मुश्किल

पटना: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली के बाद बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर होती जा रही है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। इससे श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

खबर के अनुसार दिवाली के बाद बिहार के अररिया में AQI का लेवल 274, पटना में 267, पूर्णिया में 265, सासाराम में 265, भागलपुर में 255, बेगूसराय में 237, बेतिया में 220, मुजफ्फरपुर में 220 ,सीवान में 217, किशनगंज में 216, और गया 218 रिकॉर्ड किया गया हैं। 

बता दें की इसके अलावे भी बिहार के अन्य शहरों में भी AQI का लेवल 150 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया हैं जो राज्य के लोगों के लिए चिंताजनक हैं। जिससे लोगों को कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। इससे आंखों में जलन के साथ साथ सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती हैं। 

AQI 0 से 50 के बीच "अच्छा" माना जाता है, 

AQI 51 से 100 "संतोषजनक" होता है।

AQI 101 से 200 तक "खराब" होता हैं। 

AQI  201 से 300 "बहुत खराब" होता है। 

AQI 300 से ऊपर के स्तर को "गंभीर" माना जाता है।

0 comments:

Post a Comment