सीएम योगी का आदेश, जमीन से हटेगा अवैध कब्जा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने सभी अफसरों को आदेश जारी करते हुए कहा हैं की प्रदेश में जमीन पर से अवैध कब्जा को हटाए और भूमाफियाओं को तुरंत चिन्हित करें। 

खबर के अनुसार सीएम योगी के पास अपराधियों को लेकर आई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी भूमाफियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ जमीन पर मौजूद अवैध कब्जे को चिन्हित करते हुए तुरंत एक्शन लिया जायेगा। 

बता दें की सीएम योगी ने जमीन कब्जे की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि प्रदेश में सभी भूमाफिया को चिह्नित किए जाएं और उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। ताकि भूमाफियाओं को किसी की जमीन पर कब्जा करने का हिम्मत न आये।

इसके अलावे आवास की समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त देते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र वंचित नहीं रहेगा। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा की इसकी समस्या को दूर किया जाये।

0 comments:

Post a Comment