खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बरेली समेत कई जिलों में अचानक से न्यूनतम तापमान 15℃ के आसपास तक रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि कानपुर शहर में सबसे कम 14.6℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। जिससे ठंड बढ़ने के पूरे आसार दिख रहे हैं।
बता दें की अगले 8 नवंबर तक यूपी में बारिश के आसार नहीं, लेकिन फिर भी तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आ सकती हैं और लोगों को ठंड महसूस हो सकता हैं। अगले एक सप्ताह के अंदर राज्य में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
यूपी के इन शहरों में तेजी से कम हो रहे तापमान।
कानपुर शहर में सबसे कम 14.6℃ दर्ज किया गया हैं।
अयोध्या में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बरेली में न्यूनतम तापमान 15.5℃ रिकॉर्ड किया गया हैं।
फुरसतगंज में 15.9℃, नजीबाबाद में 15.8℃ रिकॉर्ड हुआ हैं।
शाहजहांपुर में 16.6℃, गाजीपुर में 16.5℃, इटावा में 16.2℃ न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

0 comments:
Post a Comment