यूपी में किसानों को फ्री में बीज देगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में खरीफ फसल की कटाई के बाद रबी की बोआई शुरू हो गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार कई जिलों के किसानों को फ्री में बीज दे रही हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीज गोदाम पर जाकर किसानों को मशीन में अंगूठा लगाते ही बीज की मिनी किट मुफ्त मिल रही हैं। इसके अलावा किसानों को और अधिक बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की जिन किसानों की शासन की बेबसाइट पर पंजीकरण हैं, उन किसानों को मशीन में अंगूठा लगाते हुए मिनी बीज किट का वितरण फ्री में किया जा रहा हैं। साथ ही साथ अधिक बीज किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दरअसल सरकार के द्वारा एक किट में किसानों के लिए चना 16 किलो, मसूर 8 किलो, सरसों 2 किलो व मटर 20 किलो उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के किसान इसका लाभ उठा कर इन फसलों को बुआई कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment