क्या 'वियाग्रा' वीर्य को प्रभावित करता है? जानिए

हेल्थ डेस्क: वियाग्रा (Viagra) एक दवा है जिसका मुख्य घटक सिल्डेनाफिल (Sildenafil) है। यह दवा मुख्य रूप से erectile dysfunction (ED), यानी यौन उत्तेजना के दौरान लिंग में रक्त संचार की कमी के कारण होने वाली समस्या को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

क्या 'वियाग्रा' वीर्य को प्रभावित करता है? जानिए

वियाग्रा का मुख्य उद्देश्य वीर्य या प्रजनन क्षमता को प्रभावित करना नहीं है। वियाग्रा का उपयोग पुरुषों में erectile dysfunction (ED), यानी लिंग की नसों में रक्त संचार को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, जिससे उन्हें यौन क्रिया में सहायता मिलती है। यह लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे संबंध के दौरान इरेक्शन प्राप्त करने में मदद मिलती है।

कई शोध ये बतलाती हैं वियाग्रा का प्रजनन क्षमता या वीर्य पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं होता, क्योंकि यह शुक्राणु उत्पादन, अंडोत्सर्ग, या किसी अन्य प्रजनन प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करता। इसका मुख्य कार्य यौन उत्तेजना के दौरान लिंग की कोशिकाओं में रक्त प्रवाह बढ़ाने तक सीमित है।

वियाग्रा के सेवन का तरीका:

वियाग्रा को गोलियों के रूप में लिया जाता है, और इसे सेक्सुअल एक्टिविटी से लगभग 30 मिनट से एक घंटा पहले लिया जाता है। इस दवा का प्रभाव आमतौर पर 4-6 घंटे तक रहती है। इस दवा का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment