यूपी के इस शहर में बनेगा वंदे भारत ट्रेन का डिपो

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वंदे भारत ट्रेनों का एक नया डिपो बनाने की योजना है। यह डिपो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ट्रेनिंग सेंटर के पास स्थापित किया जाएगा। इस डिपो के बनने के बाद गोरखपुर से 17 नई वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी, जिसमें 7 वंदे भारत ट्रेनें और 2 अमृत भारत ट्रेनें शामिल होंगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर को वंदे भारत ट्रेनों के संचालन और रखरखाव का केंद्र बनाना है।

गोरखपुर में यह डिपो बनने से इन ट्रेनों की आवधिक मरम्मत (पीओएच) भी यहीं होगी, जिससे ट्रेनों की सेवाओं में सुधार और उनकी देखभाल में तेजी आएगी। इसके साथ ही, गोरखपुर में एक नया यांत्रिक कारखाना भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें इन ट्रेनों के लिए अलग से शेड बनेगा। इस कारखाने का उद्देश्य वंदे भारत ट्रेनों के संचालन को सुगम और स्थिर बनाना होगा।

बता दें की रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इस डिपो के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस डिपो की स्थापना से गोरखपुर का रेलवे नेटवर्क और भी मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, इस परियोजना से क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की प्रमुख प्रगति हैं, जो तेज़ गति, स्वचालित सुविधाओं और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए जानी जाती हैं। गोरखपुर से इन ट्रेनों के संचालन के शुरू होने से न केवल गोरखपुर, बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा।

0 comments:

Post a Comment