न्यूज डेस्क: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. कभी उनके ब्रेन डेड होने की बात सामने आ रही है तो कभी उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. अगर 36 साल के किम जोंग-उन की मौत हो जाती है तो उत्तर कोरिया की सत्ता संभालने की कतार में उनकी बहन किम यो-जोंग खड़ी हैं. इसे किम जोंग से भी खतरनाक माना जाता हैं।
किम यो-जोंग अपने दुश्मनों को तोप से उड़ाने के लिए जानी जाती हैं। ऐसी संभावना है कि किम जोंग उन की मौत होती है तो किम यो-जोंग ही उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह बनेंगी. दुनियाभर के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किम यो जोंग नॉर्थ कोरिया की तानाशाह बनती हैं तो वे अपने भाई से भी ज्यादा निर्दयी साबित हो सकती हैं.
किम जोंग उन आठ साल साल से नॉर्थ कोरिया की सत्ता संभाल रहे हैं और इस दौरान उनके क्रूर रूप से पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है. तानाशाह किम जोंग उन ने अपने परिवार पर भी दया नहीं दिखाई और दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपने दुश्मन को भी नहीं बख्शा.

0 comments:
Post a Comment